फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाबालिग सहित चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग सहित चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग सहित चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी के आरोप में नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बस स्टैंड के समीप रहने वाले एक व्यक्ति के कमरे से नकदी और गहने चुराने के दो आरोपियों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों में से एक नाबालिग है जिसे पुलिस ने ज्युवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जबकि दूसरे आरोपी दीपक से पूछताछ चल रही है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार शाम शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के लहरा निवासी शाकिब ने बताया कि वह बस स्टैंड के पिछली तरफ किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। गत वीरवार को वह और उसकी पत्नी कमरे को ताला लगाकर बाजार में खरीदारी करने गई थी। पुलिस को दी शिकायत में शाकिब ने बताया कि कुछ समय बाद जब वे लौटे तो उनके कमरे का ताला टूटा मिला। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। शाकिब ने बताया कि कमरे से 30 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, एक सोने की लोंग और एक जोड़ी चांदी की पाजेब गायब मिली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने उसे गहने और नकदी रखते देखा था। उसे शक है कि वारदात को उसी ने ही अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि उक्त शख्स चोरी की वारदात के बाद से ही गायब है। सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। उन्होंने बताया कि एसपी के आदेशों पर उप निरीक्षक ओमप्रकाश की टीम इस मामले के पटाक्षेप के लिए गठित की गई थी। टीम ने शुक्रवार देर शाम रामलीला ग्राउंड निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पकड़े दोनों आरोपियों में से एक नाबालिग था जिसे ज्युवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पुलिस ने पेश किया जबकि दूसरे आरोपी दीपक से पुलिस माल बरामदगी बारे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed