फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फायरिंग में संदिग्ध आया काबू, पैर में लगी हैं 3 गोली

फायरिंग में संदिग्ध आया काबू, पैर में लगी हैं 3 गोली

Mon, 25 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग में संदिग्ध आया काबू, पैर में लगी हैं 3 गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
धौड़ फाटक पर कार लूटने को लेकर की गई फायरिंग में पुलिस के हाथ एक संदिग्ध लग चुका है जिसके पैर में तीन गोली लगी हुई हैं। फायरिंग के बाद जब कार चालक ने लुटेरे के लंगड़ा कर जाने की बात कही तो पुलिस ने नजदीक के अस्पताल खंगालने शुरू कर दिए। जिस पर बेरी के सामान्य अस्पताल में एक युवक भर्ती हुआ मिला, जिसके पैर में तीन गोलियां लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे अपनी गार्द में ही झज्जर रेफर करवाया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने जब उक्त युवक से पूछताछ की तो उसने पुलिस को अपनी मोटरसाइकिल लूट की कहानी सुना डाली। लेकिन पुलिस को उक्त युवक की कहानी हजम नहीं हुई। सूत्रों की माने तो पुलिस उक्त युवक से सच उगलवा चुकी है और कार लूट के प्रयास में शामिल तीनों लोगों के ठिकाने भी पुलिस के हाथ लग चुके हैं। जिस पर पुलिस उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारी केवल इतना ही बता रहे हैं कि युवक के पीजीआई से डिस्चार्ज होते ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

फायरिंग में संदिग्ध गिरफ्तार, पैर में लगी हैं तीन गोली
धौड़ फाटक पर कार लूटने के लिए की गई थी फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed