फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला ने 50 हजार की नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी करने की दी शिकायत

महिला ने 50 हजार की नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी करने की दी शिकायत

Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
महिला ने 50 हजार की नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी करने की दी शिकायत
बंद घर से 50 हजार नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव समसपुर निवासी एक महिला ने मकान के ताले तोड़कर करीब 50 हजार की नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी करने की शिकायत पुलिस को दी है। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं किया गया था।

पुलिस को दी शिकायत में महिला गीता देवी ने बताया कि वह अपने बेटे सहित खेत में बने मकान में रहती है जबकि उनका दूसरा घर गांव के बीच में है। महिला ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने बेटे सहित दूसरे घर में आई थी। रात करीब 12 बजे जब वो अपने घर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। महिला ने बताया कि सामान की जांच करने पर उसे पचास हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी व कुछ चांदी के जेवरात गायब थे। सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed