फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हथियार के बल पर स्विफ्ट लूटी, नशे में अपनी ऑल्टो व तीन मोबाइल मौके पर छोड़कर भागे चार लुटेरे, 11 दिन बाद स्विफ्ट सहित एक काबू

हथियार के बल पर स्विफ्ट लूटी, नशे में अपनी ऑल्टो व तीन मोबाइल मौके पर छोड़कर भागे चार लुटेरे, 11 दिन बाद स्विफ्ट सहित एक काबू

Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर स्विफ्ट लूटी, नशे में अपनी ऑल्टो व तीन मोबाइल मौके पर छोड़कर भागे चार लुटेरे, 11 दिन बाद स्विफ्ट सहित एक काबू
हथियारों के दम पर कार लूटने वाले महेंद्रगढ़ से काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बेरला-कान्हड़ा रोड पर 11 मार्च को हथियार के दम पर मारपीट कर नकदी और स्विफ्ट छीनने के एक आरोपी को पुलिस ने लूटी गई गाड़ी सहित महेंद्रगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद लुटेरे नशे में होने के चलते अपनी ऑल्टो गाड़ी व उसमें तीन मोबाइल फोन भी जल्दबाजी में छोड़ गए थे। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी जीतपुरा निवासी मंगेज ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि वारदात में उसके साथ ऑल्टो मालिक रामपाल गोठड़ा, विकास बादल व झोझूकलां निवासी समीर उर्फ मोटिया थी शामिल थे। आरोपी ने बताया कि नशे में धुत होने के कारण अपनी गाड़ी और तीन मोबाइल भी छोड़ गए थे। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस ने वारदात के बाद ही घटनास्थल से ऑल्टो कार व तीन मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए थे, लेकिन आरोपी मंगेज गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ में आया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
नजफगढ़ के गांव बापडोला निवासी मंजीत ने 11 मार्च को बाढड़ा पुलिस थाने में मारपीट कर गाड़ी व नकदी लूटने की शिकायत दी थी। मंजीत ने बताया कि 11 मार्च को वह और चालक राजबीर बेरला में खरीदी गई जमीन को देखने आए थे। जमीन देखकर जब वे बेरला से कान्हड़ा गांव की तरफ एक किलोमीटर चले थे तो एक ऑल्टो कार उनकी गाड़ी के सामने आकर रूक गई। इस दौरान ऑल्टो से पिस्तौल और रॉड लेकर उतरे दो युवकों ने उनसे मारपीट की और उनसे सात हजार की नकदी छीन ली। इस दौरान आरोपी अपनी ऑल्टो कार छोड़कर स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सीआईए-1, सीआईए-2 व बाढड़ा थाना पुलिस को टीमें गठित कर आरोपियों का पता लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि गत 22 मार्च को पुलिस के पास सूचना आई कि लूटी गई स्विफ्ट गाड़ी महेंद्रगढ़ जिले में देखी गई है। इसके बाद सीआईए-1 व सीआईए-2 की संयुक्त टीम ने आरोपी को स्विफ्ट सहित दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल्टो मालिक रामपाल पर दर्ज हैं एक दर्जन मामले
पुलिस गिरफ्त में आए जीतपुरा निवासी मंगेश ने पुलिस के सामने जो चार नाम बताए हैं उनमें ऑल्टो मालिक रामपाल गोठड़ा का नाम भी शामिल है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि रामपाल के रिकॉर्ड की जांच की गई तो उस पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज मिले। प्रवक्ता ने बताया कि रामपाल पर लूट, डकैती व शराब तस्करी के अभियोग दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो ऑल्टो कार उसने कुछ दिन पहले ही खरीदी थी।
स्कार्पियो सवारों पर भी झोंके थे फायर, चाबी निकाल खेतों में भाग बचाई जान
पुलिस सूत्रों की मानें तो स्विफ्ट लूटने से पहले इन्होंने एक स्कोर्पियो लूटने का प्रयास थी किया था। इन्होंने स्कोर्पियो पर हमला बोलने के साथ हवाई फायर भी किए थे। झोझूकलां क्षेत्र निवासी स्कोर्पियो सवारों ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी की चाबी निकाली और खेतों की तरफ भाग गए। इसके बाद स्कोर्पियो सवारों ने मामले की शिकायत बाढड़ा पुलिस थाने में भी दी थी। इस संबंध में भी इन पर मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस नाका देखकर स्विफ्ट छोड़ खेत में भागा आरोपी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने पहले ही सीआईए की दो टीमें व बाढड़ा पुलिस थाने की एक टीम गठित की थी। गत 22 मार्च को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि लूटी गई स्विफ्ट गाड़ी महेंद्रगढ़ में देखी गई है। इसके बाद सीआईए-1 प्रभारी हितेंद्र दांगी व सीआईए-2 प्रभारी शमशेर सिंह की एक संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम ने महेंद्रगढ़ जिले में नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी मंगेश पुलिस नाका देखकर स्विफ्ट छोड़कर खेतों में भाग निकला लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

वर्जन::
पुलिस ने जो ऑल्टो गाड़ी मौके से बरामद की थी वो रामपाल गोठड़ा की है। गाड़ी से तीन मोबाइल भी बरामद हुए थे। आरोपी मंगेश ने बताया कि वारदात के समय वो नशे में थे। उसने विकास बादल व समीर उर्फ मोटिया की वारदात में शामिल होने की बात बताई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें छापामारी कर रही हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed