फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   300 किसान नहर का पानी चोरी करते पकड़े

300 किसान नहर का पानी चोरी करते पकड़े

Sun, 31 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
300 किसान नहर का पानी चोरी करते पकड़े
300 किसान नहर का पानी चोरी करते पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
किसानों द्वारा सिंचाई के लिए नहरी पानी चोरी करने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। चोरी रोकने के लिए सिंचाई विभाग अधिकारियों की टीम ने रविवार को भी नहरों पर छापामारी की। इस दौरान 300 किसानों को नहरी पानी चोरी करते पकड़ा गया। विभाग की कार्रवाई से किसानों में हड़कंप मच गया। इस समय किसान रबी की फसलों की सिंचाई नहरी पानी से कर रहे हैं। किसान सरकारी मोगे की बजाय अवैध रूप से नहरों पर इंजन, साइफन आदि लगाकर पानी की चोरी कर रहे हैं।
बधवाना नहर पर करीब 150 किसानों ने अंडरग्राउंड अवैध मोगे लगा रखे हैं। इसी प्रकार लोहारू नहर पर भी करीब 500 किसानों ने अंडरग्राउंड पाइप लाइन दबा रखी है। इससे सीधे तौर पर नहरी पानी की चोरी हो रही है। इस कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस समय नहरों में 901 क्यूसेक पानी चल रहा है।
विज्ञापन

नहरों में पानी दो जनवरी तक चलेगा। नहरी पानी पहुंचते ही किसानों ने पानी की चोरी शुरू कर दी थी। इस समय किसान रबी की प्रमुख गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे हैं। सभी नहरों व माइनर से नहरी पानी की भारी मात्रा में चोरी हो रही है पानी की भारी मात्रा में चोरी होने की वजह से जलघरों व तालाबों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है नहरी पानी की चोरी होने की वजह से पंप हाउसों तक भी मुश्किल से पानी पहुंच पा रहा है। किसान दिन-रात पानी की चोरी कर रहे हैं। इस समय फसलों में सिंचाई की ज्यादा जरूरत बनी हुई है लेकिन किसान अवैध रूप से नहरी पानी का उठान कर रहे हैं। रविवार को सिंचाई विभाग अधिकारियों ने जिले की मेन लोहारू फीडर व बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर छापेमारी की। एसडीओ प्रवीन सहरावत के नेतृत्व में टीम ने लोहारू फीडर और बधवाना नहरों पर छापामारी की और किसानों के नहरों पर लगे इंजन व पाइप आदि हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू फीडर से 200 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। इसी प्रकार बधवाना नहर से 100 किसानों को चोरी करते पकड़ा गया है। एसडीओ प्रवीन सहरावत ने बताया कि नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए विभाग हर रोज छापामारी कर रहा है। पानी चोरी के केस बनाए जा रहे हैं। एसडीओ ने बताया कि जलघरों में पानी पहुंचाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पेयजल संकट पैदा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed