फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भ्रूण की जांच की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में मारा छापा

भ्रूण की जांच की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में मारा छापा

Fri, 10 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
भ्रूण की जांच की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में मारा छापा
भ्रूण लिंग जांच की आशंका पर औचक छापामारी, महिला चिकित्सक गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ शहर के लोहारू रोड स्थित निजी अस्पताल में बुधवार रात करीब दो बजे भ्रूण लिंग जांच की आशंका पर औचक छापामारी की। विभाग अधिकारियों की टीम ने मौके से महिला चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। शहर पुलिस ने इस संबंध में महिला चिकित्सक व एक अल्ट्रासाउंड केंद्र मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से 10 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है।
चरखी दादरी सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें भ्रूण लिंग जांच केंद्रों पर पिछले एक सप्ताह से सक्रिय हैं। इन टीमों में रोहतक के सीएमओ, भिवानी के डिप्टी सीएमओ के अलावा महेंद्रगढ़ के सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निगरानी रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों से विभाग को शिकायतें मिल रही थी कि महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली में एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र में भ्रूण लिंग की जांच की जाती है और वहां लिंग जांच के दौरान फर्जी कागजात आदि का सहारा लिया जा रहा है। जांच करने पर पता चला कि चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित निजी अस्पताल का एक चिकित्सक भी इस भ्रूण जांच के धंधे में संलिप्त है। विभाग के अधिकारियों ने जब चरखी दादरी के इस निजी अस्पताल के बारे में पूरी तहकीकात की तो पता चला कि लोहारू रोड स्थित निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक के तार महेंद्रगढ़ के सतनाली स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक से जुड़े हैं। ये महिला चिकित्सक चरखी दादरी से भ्रूण लिंग जांच के केस महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली अल्ट्रासाउंड केंद्र में भेजती है और संबंधित व्यक्ति से मोटी रकम लिंग जांच के एवज में वसूलती है। अल्ट्रासाउंड होने पर सतनाली से रिपोर्ट दादरी के इस निजी अस्पताल में पहुंचा दी जाती थी। रिपोर्ट देकर संबधित व्यक्ति से मोटी फीस ले जाती। सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि बुधवार रात को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित इस निजी अस्पताल में छापामारी की। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने अस्पताल में नकली ग्राहक बनाकर भेज दिया। इसके बाद योजना के तहत शहर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की टीम ने महिला चिकित्सक को लिंग जांच करवाने के एवज में 10 हजार की फीस लेते हुए मौके पर दबोच लिया।
विज्ञापन

फर्जी आईडी के जरिए करते थे लिंग जांच
सीएमओ ने बताया कि महेंद्रगढ़ और सतनाली में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों में संचालक फर्जी आईडी के जरिए अल्ट्रासाउंड करता रहा है। नाम बदलकर अल्ट्रासाउंड करता था ताकि महिला की पहचान नहीं हो सके। सीएमओ ने बताया कि कुछ रोज पहले ही जिले की एक महिला का सतनाली के इस निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र में लिंग जांच के लिए अल्ट्रासाउंड भी हुआ है। इसकी रिपोर्ट दादरी के इस निजी अस्पताल में पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में महेंद्रगढ़ के सतनाली अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक व दादरी निवासी महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला चिकित्सक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला चिकित्सक के कब्जे से 10 हजार की नकदी भी बरामद की गई है।
विकास कुमार, थाना प्रभारी, शहर पुलिस
विभाग के पास है वीडियो
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी तैयार कर रखी है ताकि सुबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। इस वीडियो के आधार पर ही अस्पताल में नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया।

वर्सन--
स्वास्थ्य विभाग ने शहर पुलिस में महिला चिकित्सक व महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक डॉ. राममेहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed