फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ऑटो कंपनी कर्मचारियों को धुना

ऑटो कंपनी कर्मचारियों को धुना

Sun, 08 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
ऑटो कंपनी कर्मचारियों को धुना
ऑटो कंपनी के कर्मचारियों को धुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
लोहारू चौक नजदीक वाहन कंपनी में कार्यरत चार कर्मचारियों की कार की सर्विस करवाने आए व्यक्ति ने पिटाई कर दी। उक्त व्यक्ति ने कर्मचारियों पर उसका मेमोरी कार्ड चोरी करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों को काफी चोटें आई हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।

सिविल अस्पताल में शहर निवासी अक्षय, सतीश, बोबी व सागर ने बताया कि वे लोहारू रोड पर कार कंपनी की एजेंसी में कार्यरत हैं। शनिवार को एजेंसी में भिवानी से एक व्यक्ति कार की सर्विस करवाने आया था। उन्होंने कार की धुलाई करने के बाद उक्त व्यक्ति को कार सौंप दी लेकिन उक्त व्यक्ति ने अपनी कार से मेमोरी कार्ड चोरी करने का आरोप इन कर्मचारियों पर लगा दिया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने कार्ड चोरी नहीं किया, लेकिन उस व्यक्ति ने मैनेजर के सामने ही कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। अन्य कर्मचारियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed