{"_id":"5c23eb46bdec2256f74c496e","slug":"181545857862-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर से बचने के लिए भागा तो लोहे की तार में उलझ गई गर्दन, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदर से बचने के लिए भागा तो लोहे की तार में उलझ गई गर्दन, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदर से बचने के लिए भागा तो लोहे की तार में उलझी गर्दन, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव बराही में बुधवार की सुबह बंदरों से बचने के लिए भागे एक व्यक्ति की तार गर्दन में उलझ गई। इससे उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। गंभीर हालत में उसे बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान अनिल (43) निवासी लाइनपार के रूप में हुई है।
दरअसल, अनिल मंगलवार की सायं गांव बराही में अपनी मामा की लड़की के यहां गया हुआ था। बुधवार की सुबह वह धूप में बैठा था। इसी दौरान कई बंदर वहां आ गए। बंदरों से बचने के लिए अनिल भागने लगा। भागते वक्त कपड़ों को बांधने के लिए लगाई गई लोहे की तार उसके गले से रगड़ खा गई। गहरी चोट आने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।