फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दिलकली से कार छीनने वाले बदमाशों को सीआईए ने दबोचा

दिलकली से कार छीनने वाले बदमाशों को सीआईए ने दबोचा

Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दिलकली से कार छीनने वाले बदमाशों को सीआईए ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सीआईए बहादुरगढ़ ने दिल्ली से हथियारों के बल पर कार छीनकर फरार हुए दो कुख्यात बदमाशों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से न केवल छीनी गई कार बरामद की गई है बल्कि एक पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने हत्या, चोरी व छीना झपटी की वारदात कबूल की हैं। शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों चो जेल भेज दिया गया।
सीआईए बहादुरगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने उपरोक्त दोनों बदमाशों को बीती रात उस वक्त काबू किया जब डीजीपी के आदेशानुसार सीआईए टीम आसौदा-खरखौदा मार्ग पर नाइट डोमिनेशन पर थी। इसी बीच सीक्रेट इंफोर्मेशन मिली कि सफेद रंग की कार में सवार बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नियत से बहादुरगढ़ की ओर आ रहे हैं। टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद ही सफेद एक इटियोस कार आई जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी। सीआईए टीम ने उसे रुकवाया तो एक बार गाड़ी रोकने के बाद चालक ने उसे दोबारा भगाने का प्रयास किया लेकिन पहले से ही तैयार पुलिस टीम ने चालक को सीट पर ही दबोच लिया। इसी बीच साथ वाली सीट पर बैठा एक अन्य नौजवान लड़का गाड़ी से निकलकर भागने लगा तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे भी दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट से एक पिस्तौल व मैगजीन में तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नौजवान ने अपना नाम राहुल निवासी गरोट पलवल और दूसरे ने खुद की पहचान दीपक निवासी गांव बागडू जींद बताई है। आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में मालूम हुआ कि जो सफेद रंग की इटियोस गाड़ी ये लोग इस्तेमाल कर रहे थे उसे इन्होंने 22 अगस्त 2018 को दिल्ली के मुकरबा चौक इलाके से हथियारों के बल पर छीना था।
विज्ञापन


हत्या समेत कई आपराधिक वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
एसपी पंकज नैन ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश अभी तक विभिन्न जिलों में हत्या के अलावा चोरी, मारपीट एवं अमानत में खयानत आदि अपराध को अंजाम दे चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या, चोरी, अमानत में खयानत तथा अवैध हथियार बारे आर्म्स एक्ट आदि के कुल चार केस विभिन्न पुलिस थानों में रजिस्टर हैं। दीपक के खिलाफ हत्या का केस साल 2016 में झज्जर जिले के बेरी पुलिस थाने में दर्ज हुआ था जबकि आर्म्स एक्ट व चोरी के केस सदर पुलिस स्टेशन बहादुरगढ़ एवं अमानत में खयानत करने का एक केस फरीदाबाद में दर्ज हैं। इसी प्रकार से दूसरे अपराधी राहुल के खिलाफ भी साल 2015 में पलवल में हत्या तथा लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हैं। मर्डर का केस चांदहट पुलिस थाने में रजिस्टर है जबकि मारपीट का केस 2016 में पलवल के कैंप पुलिस थाने में रजिस्टर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed