फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाली निर्माण कराने गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम पर कादमा में बरसाए पत्थर

नाली निर्माण कराने गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम पर कादमा में बरसाए पत्थर

Sun, 29 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नाली निर्माण कराने गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम पर कादमा में बरसाए पत्थर
कादमा में नाली निर्माण कराने गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम पर बरसाए पत्थर
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा।
कादमा गांव निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर गली निर्माण कराने गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और प्रशासनिक टीम पर पत्थर भी बरसाए। इस हमले में पंचायत विभाग के कर्मचारियों को हल्की चोटें आई जबकि एक महिला पुलिस कर्मचारी घायल हो गई। वहीं, शिकायर्ता पक्ष के दो लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने बीडीपीओ सुभाषचंद्र की शिकायत पर कादमा निवासी चार महिलाओं सहित नौ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बीडीपीओ बाढड़ा सुभाषचंद्र ने बताया कि कादमा गांव में एक ही परिवारों के दो घरों के बीच नाली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। नाली निर्माण न करवाने देने से आहत एक पक्ष ने सीएम विंडो व जिला उपायुक्त को इसकी शिकायत की थी। इसके बाद मामले की जांच कर बीडीओ झोझूकलां ने यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने की मांग की थी। इस पर बाढड़ा बीडीपीओ सुभाषचंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। शनिवार को बीडीपीओ सुभाषचंद्र अपनी टीम सदस्य विकास राणा, ग्राम सचिव धर्मबीर, जिले सिंह, नवीन बाबू व कादमा पटवारी के अलावा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। बीडीपीओ ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने नाली का काम शुरू करवा दिया। इसी दौरान कुछ लोग वहां आ गए और काम को जबरन रुकवाने लगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुभाषचंद्र ने बताया कि गाली-गलौज के बाद उनकी टीम सहित पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की गई और पत्थर भी बरसाए गए। इसके बाद मामले की सूचना बाढड़ा पुलिस थाने में दी इसके बाद और पुलिस फोर्स वहां पहुंची और प्रशासनिक अमले को अपने साथ लेकर लौटी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हमले में उन्हें व कर्मचारियों को तो कम चोटें आई हैं जबकि महिला पुलिस कर्मी सहित शिकायतकर्ता पक्ष के दो लोग इसमें घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने बाढड़ा थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं, टीम पर हमला करने से गांव में तनाव का महौल बन गया और पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संदर्भ में शेर सिंह, निर्मला, जितेंद्र, सतबीर, गायत्री, कमलेश, नवीन, सुशीला व राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाक्स: पुलिस को सौंपी वीडियो क्लिप
ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुभाष चंद्र ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने सहित मार-पिटाई करने की विभाग के कर्मचारी ने मोबाइल में वीडियो भी बनाई है। इसमें हमलावरों की कुछ करतूतें भी कैद हुई हैं। उन्होंने बताया कि सबूत के तौर पर उन्होंने वीडियो क्लिप बाढड़ा थाना प्रभारी को सौंप दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पुलिस कर्मचारी गए थे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ
ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुभाषचंद्र व उनकी टीम के साथ एएसआई सोमबीर, एएसआई दिनेश, हेड कांस्अेबल मुकेश, ईएचसी रणबीर, एसपीओ विजयपाल, एसपीओ राकेश, होमगार्ड दीपक, होमगार्ड प्रवीन कुमार, होमागर्ड हरविंद्र, सिपाही संदीप, एसपीओ केवल सिंह, एसपीओ सुरेश कुमार, एसपीओ बाल किशन, सिपाही जयप्रकाश, एसपीओ देवेंद्र, एसपीओ अनिशा, एसपीओ मीना कुमारी, एसपीओ सुशीला, एसपीओ सुमन, एसपीओ कविता, महिला सिपाही सरिता, महिला सिपाही सीमा भीथे।

वर्जन::
पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शिकायत पर इस संबंध में महिलाओं सहित नौ लोगों पर आईपीसी की धारा 148, 149, 186, 332, 353 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed