फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोली मारकर हत्या करने वाले तीन लोगों को आजीवन कारावास

गोली मारकर हत्या करने वाले तीन लोगों को आजीवन कारावास

Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या करने वाले तीन लोगों को आजीवन कारावास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश एचएस दहिया की कोर्ट ने हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में दोषी पाए गए तीनों लोगों में एक महिला भी हैं।

लाइनपार थाना बहादुरगढ़ में दर्ज मामले के अनुसार मई 2016 में विकास नगर में पटेल नगर निवासी बनवारी उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने का आरोप एक महिला सहित तीन लोगों पर लगा था। करीब दो साल तक मामले में आरोपी पक्ष अदालत के सामने ऐसा कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर पाया, जिससे उन पर लगा हत्या का आरोप झूठा साबित होता हो। जबकि पीड़ित पक्ष की ओर से अदालत के सामने हत्या के इस मामले की जोरदार ढंग से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अमरभान दलाल ने कई तर्क दिए। दलाल के तर्क से सहमत होते हुए अदालत ने महिला सहित तीनों ही आरोपियों को हत्या को दोषी माना। बाद में इन सभी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई। सजा पाने वालों में कर्मजीत उर्फ मोनू, कृष्ण उर्फ भोलू व प्रीति पुत्र नरेश कुमार सभी निवासी विकास नगर, बहादुरगढ़ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed