फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नशे का शौक पूरा करने के लिए डेढ़ दर्जन मंदिरों को बनाया निशान, तीन गिरफ्तार

नशे का शौक पूरा करने के लिए डेढ़ दर्जन मंदिरों को बनाया निशान, तीन गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नशे का शौक पूरा करने के लिए डेढ़ दर्जन मंदिरों को बनाया निशान, तीन गिरफ्तार
नशे की लत पूरा करने के लिए मंदिरों में की चोरियां, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नशे के शौक को पूरा करने के लिए मंदिरों में चोरियां करने के एक गिरोह को दादरी सीआईए टीम ने काबू कर लिया है। गिरोह के तीन गुर्गों ने हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ सहित राजस्थान के मंदिरों में भी चोरियां करने की वारदातें कबूल की है। बिरही कलां निवासी तीनों आरोपियों की नियानदेही पर पुलिस ने रानीला के माता मंदिर में की गई चोरी का कुछ सामान व नकदी भी बरामद कर ली है। आरोपियों ने करीब डेढ़ दर्जन मंदिरों को अपना निशान बनाया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय के आदेशों पर इन्हें भिवानी जेल भेज दिया गया।
27 सितंबर को गांव रामबास स्थित मंदिर को चोरों ने अपना निशान बनाया था। चोरों ने यहां रखे दानपात्र से हजारों की नकदी चोरी कर ली थी। मंदिर महंत की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके ठीक दो दिन बाद 29 सितंबर को चोरों ने गांव रानीला स्थित माता मंदिर से भी दो चांदी के छत्र, एक दानपात्र व करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी की थी। इस संबंध में अचीना ताल पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मंदिरों में लगातार दो दिन हुई दो चोरियों की घटना पर संज्ञान लेकर एसपी सुनील दलाल ने सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया था। सीआईए टीम ने जब मामले की जांच की तो इसमें बिरही कलां निवासी कुछ लोगों के संलिप्त होने की जानकारी पुलिस को मिली। वीरवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंदिरों में हुई चोरियों के आरोपी गांव बिरही कलां में आए हैं। इसके तुरंत बाद प्रधान सिपाही विशाल के नेतृत्व में सीआईए टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान हरिकिशन, आनंद व रमेश के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़ व राजस्थान के सूरज गढ़ के मंदिरों में भी चोरियां करने की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने सख्ताई से पूछताछ की तो रानीला व रामबास मंदिरों में की चोरी का कुछ माल इन्होंने बरामद करा दिया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि रानीला माता मंदिर में की गई चोरी मामले में पुलिस ने इनकी निशानदेही पर पांच हजार रुपये नकद, एक दान पात्र व एक चांदी का छत्र बरामद कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामबास मंदिर में चोरी करने के मामले में भी पुलिस ने अब तक करीब एक हजार रुपये की रिकवरी की है।
विज्ञापन


इन चोरियों का भी किया चोर गिरोह ने खुलासा
पुलिस गिरफ्त में आए चोरी के आरोपी हरिकिशन, आनंद व रमेश ने सीआईए पूछताछ में करीब एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें भी कबूल की। प्रधान सिपाही विशाणल सिंह ने बताया कि इन्होंने लोहारू क्षेत्र के दो मंदिरों में, सूरजगढ़ के तीन मंदिरों में, बहल के एक मंदिर में, महेंद्रगढ़ के दो मंदिरों में, बीरण के एक मंदिर में, तोशाम-हिसार रोड स्थित मंदिर में, तलवंडी राणा स्थित मंदिरों में चोरी करने की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने राजस्थान के झुंझुनू जिले के भी कई मंदिरों में चोरियां करने का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी की टीम ने मामले में कार्रवाई कर बिरही कलां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने मंदिरों में चोरी की कई वारदातें कबूल की है। दादरी जिले के मंदिरों में की गई चोरियों का सामान व नकदी पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया। - सुनील दलाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed