फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टकराने के बाद सड़क किनारे ट्राला और डंपर पलटे

टकराने के बाद सड़क किनारे ट्राला और डंपर पलटे

Tue, 12 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
टकराने के बाद सड़क किनारे ट्राला और डंपर पलटे

विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर गांव सांवड़ के समीप रविवार शाम एक ट्राला और डंपर में भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों सड़क किनारे पलट गए। गनीमत रही कि चालकों को चोटें नहीं आई। ट्राला चालक की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के आसन गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह ट्राला चालक है। रविवार को वह पिचोपा क्रशर जोन से ट्राला में डस्ट का भरकर दिल्ली बॉर्डर जा रहा था। जब वह सांवड़ गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आए एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में ट्राला और डंपर दोनों अनियंत्रित होकर पलट गए। पुलिस शिकायत में नरेश ने बताया कि हादसे में उसका ट्राला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे उसे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। पुलिस ने इस संबंध में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed