{"_id":"5c76e318bdec227d9070d2e0","slug":"171551295256-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की बजाय अन्य के खाते में बैंक ने उाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरखी दादरी। बैंक की गलती से खाते में डली 8.56 लाख रुपये की नकदी नहीं लौटाने पर सिटी थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बैंक से यह चूक करीब छह साल पहले हुई थी। जिस खाताधारक के खाते में रुपये डाले थे, वह लौटाने में आनाकानी कर रहा था। इसके बाद बैंक ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके आधार पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने की। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग ने एक ठेकेदार की मार्फत 2012 में शहर में कार्य करवाए थे। इसकी एवज में ठेकेदार के खाते में राशि डालने के लिए एक्सईएन चरखी दादरी ने 8.56 लाख का चेक काटा था। यह राशि बैंक कर्मी की गलती से ठेकेदार के खाते की बजाय किसी तीसरे व्यक्ति के खाते में चली गई। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि जब कई दिन तक यह राशि ठेकेदार के खाते में नहीं पहुंची तो जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद जब जांच की गई तो गलत ट्रांजेक्शन का पता चला। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने उस शख्स से बातचीत की जिसके खाते में यह राशि डाली गई थी। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि पहले वो शख्स राशि लौटाने की हामी भरता रहा लेकिन समय बीत जाने के बाद भी जब उसने यह रकम नहीं लौटाई तो बैंक अधिकारियों ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की थी। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला 2012 का है। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दलबीर सिंह ने बताया कि जिस शख्स के खाते में गलती से ट्रांजेक्शन हुई है वो उक्त ठेकेदार का ही परिचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।