{"_id":"5c5de2bcbdec2232285b0b75","slug":"171549656764-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण मिलने वाली लोकेशन से डंप उठाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव कासनी के खेत में छह माह का भ्रूण फेंकने वाले का सुराग लगाने के लिए बौंदकलां पुलिस डंप का सहारा लेगी। पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू कर दी है। वीरवार को गांव कासनी के जंगल में अलसुबह ग्रामीणों ने एक छह माह के लड़के का भ्रूण देखा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बौंदकलां पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़के का भ्रूण जंगल में कैसे पहुंचा। पुलिस ने गांव के चौकीदार महेंद्र सिंह के बयान पर आईपीसी की धारा 318 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छह माह के भ्रूण का चरखी दादरी सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम भी करवा लिया है। एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण मिलने के बाद अपनी जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस इस बारे में गांव में भी काफी लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही जहां पर बच्चे का भ्रूण मिला है वहां से डंप उठवाई जाएगी जिससे भ्रूण डालने वाले शख्स के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।