फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बुजुर्ग महिला को टक्कर मार बाइक सवार फरार, केस दर्ज

बुजुर्ग महिला को टक्कर मार बाइक सवार फरार, केस दर्ज

Fri, 25 Jan 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को टक्कर मार बाइक सवार फरार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। महिला थाने के समीप एक बाइक ने सड़क पर अपने बेटे के साथ जा रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बाइक का नंबर भी बताया है। इस आधार पर पुलिस ने मालिक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में छपार के अजय ने बताया कि वह अपनी मां ओमपति के साथ शहर के रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आया था। वह अपनी मां के साथ सड़क से गुजर रहा था कि इसी दौरान महिला पुलिस थाने के समीप एक बाइक ने उसकी मां को टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल महिला को उसका बेटा उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। इसके बाद जय ने मामले की लिखित शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed