फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आशिया धाम के महंत से मारपीट कर मोबाइल व 35 हजार छीने

आशिया धाम के महंत से मारपीट कर मोबाइल व 35 हजार छीने

Tue, 11 Sep 2018 08:28 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
आशिया धाम के महंत से मारपीट कर मोबाइल व 35 हजार छीने
आशिया धाम के महंत से मारपीट कर मोबाइल व 35 हजार छीने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा स्थित आशानंद आशिया धाम में मंगलवार की सुबह तीन युवकों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहले तो युवकों ने धाम के गद्दीनशीन महंत के सिर पर पिस्तौल के बट से प्रहार कर मोबाइल और 35 हजार रुपये छीन लिए, इसके बाद जख्मी महंत को कमरे में बंद कर फरार हो गए। घायल महंत को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात से धाम के अनुयायियों में रोष है।
गांव दुल्हेड़ा के निवासी महावीर नाथ गांव में स्थित आशानंद आशिया धाम में पिछले चार साल से गद्दीनशीन महंत हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब छह बजे महंत महावीर नाथ और एक अन्य संत वेदानंद रमताधाम पर थे। धूने चेतन का काम करने के बाद वेदानंद स्नान करने के लिए चला गया और महावीर नाथ आराम कक्ष की ओर चले दिए। इसी दौरान धाम के मुख्यद्वार पर एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर से तीन युवक उतरे और भीतर आ गए। जब महावीर नाथ आराम कक्ष का दरवाजा खोल रहे थे तो इसी दौरान उक्त तीनों में से एक युवक ने उनको पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने पिस्तौल का बट सिर में मार दिया। सिर में चोट लगते ही रक्त बहने लगा और वह नीचे गिर गए। तीनों युवकों ने उनसे छीना झपटी शुरू कर दी। उनसे मोबाइल छीन लिया और भीतर रखे करीब 35 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों युवक उसे घसीट कर विश्राम कक्ष के साथ बने कमरे में ले गए और वहां बंद कर दिया। कुछ देर बाद अनुयायी आए तो दरवाजा खोला जा सका। महंत की हालत देखकर तमाम अनुयायी धाम में एकत्र हो गए और ग्रामीणों में भी रोष पनप गया। गांव के सरपंच संजय भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। वेदानंद व अन्य सेवकों ने महंत महावीर नाथ को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, फिलहाल उनका उपचार जारी है। वहीं सदर थाना पुलिस भी मौके का मुआयना करने के लिए धाम में गई और तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों की तलाश जारी : एसएचओ
महंत की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीनों युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
जसबीर सिंह, एसएचओ, सदर थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed