{"_id":"5a3d660f4f1c1b09788b4630","slug":"171513973263-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहद टोल पर पीएमओ व आईटी डिपार्टमेंट की फर्जी आईडी के साथ पकड़े गए दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहद टोल पर पीएमओ व आईटी डिपार्टमेंट की फर्जी आईडी के साथ पकड़े गए दो युवक
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
आधार कार्ड और फर्जी लाइसेंस की आईडी तो रोहद टोल प्लाजा पर प्रतिदिन पकड़ी जा रही हैं। शुक्रवार को पीएमओ व इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की फर्जी आईडी दिखाकर टोल टैक्स से बचने का प्रयास करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। टोल अधिकारियों की ओर से पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी गई है।
पिछले काफी समय से हरियाणा और दिल्ली पुलिस की फर्जी आईडी, आधार कार्ड, फर्जी लाइसेंस से टोल पार करना अब आम हो गई है। बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर ऐसी सैकड़ों फर्जी आईडी बरामद की जा रही हैं। शुक्रवार को पीएमओ व इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की फर्जी आईडी के साथ टोल अधिकारियों ने दो युवकों को पकड़ा। टोल अधिकारियों ने फर्जी आईडी की शिकायत पुलिस अधिकारियों को भी दी है। फर्जी आईडी में आधार कार्ड, पैन कार्ड, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की आईडी के साथ फर्जी एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं।
युवकों ने कान पकड़कर मांगी माफी
जब टोल अधिकारियों की ओर से टोल बचाने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया तो पहले तो वे अधिकारियों पर ही धौंस जमाने लगे। बाद में अधिकारियों ने जब पुलिस को मौके पर बुलाया तो उनके तेवर एकदम ढीले हो गए। युवकों द्वारा दिखाई गई आईडी पर टोल अधिकारियों ने कई तरह के सवाल खड़े किए और जिन लोगों द्वारा यह आईडी बनाई गई है उन्हें मौके पर बुलाने के बाद ही उन्हें छोड़ने की बात कही। पुलिस के पहुंचने के बाद युवकों ने कान पकड़कर व हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में इस तरह का काम न करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
टिकरी बॉर्डर से रोहतक तक है टोल वसूलने का अधिकार
वेस्ट हरियाणा हाईवेज प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास दिल्ली के टिकरी बॉर्डर से रोहतक बाईपास तक टोल वसूलने का अधिकार है। 63 किलोमीटर की सड़क पर निर्माण कंपनी ने करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जिनकी वसूली के लिए 2033 तक टोल वसूलने की मंजूरी मिली हुई है। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि उनका अनुमान हर रोज टोल से करीब 20 लाख रुपये आने का था लेकिन फर्जी आईडी के कारण टारगेट से 50 प्रतिशत ही रिकवरी हो रही है। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
टोल अधिकारियों ने दी पुलिस को शिकायत
टोल मैनेजर विनोद कुमार ने कहा कि शुक्रवार को पीएमओ व इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आईडी के साथ पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा कि टोल अधिकारी और कर्मचारी इन फर्जी आईडी के सहारे टोल पार करने वाले लोगों को पकड़ते हैं तो वे गाड़ी साइड में करने की बात कहकर भाग भी जाते हैं। कुछ लोग टोल कर्मचारियों के साथ झगड़ा भी करते हैं। विनोद ने बताया कि हर रोज 100 फर्जी आईडी मिल रही है। इसकी शिकायत भी पुलिस को की गई।
पीएमओ और आईटी विभाग की फर्जी आईडी के सहारे टोल टैक्स बचाने का प्रयास, दो दबोचे
रोहद टोल पर दो युवकों ने दिखाई धौंस, पुलिस को मौके पर बुलाया तो तेवर हो गए ढ़ीले