फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कमरों की कुंडी लगाकर उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

कमरों की कुंडी लगाकर उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

Fri, 17 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कमरों की कुंडी लगाकर उड़ाए लाखों के गहने और नकदी
कप्तान को चुनौती, कमरों की कुंडी लगाकर उड़ाए लाखों के गहने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले के दूसरे नए एसपी के कार्यभार संभालने से पहले ही चोरों ने दो घरों से लाखों के गहने और नकदी चुराकर चुनौती दी है। चोर बुधवार रात को तीन घरों में घुसे लेकिन दो ही जगह वारदात को अंजाम दे पाए। बढ़ती ठंड के साथ ही जिले में चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया है। बुधवार रात चोर गांव फतेहगढ़ के तीन घरों में घुसे। घर की अलमारियों में रखे गहने और नकदी खंगालने से पहले चोरों ने अन्य कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद बेखौफ होकर सारा सामान टटोला। वारदात की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस वीरवार सुबह गांव फतेहगढ़ पहुंची। पुलिस ने मौके-ए-वारदात का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। एसएफएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।
जानकारी के अनुसार चोरों ने गांव फतेहगढ़ निवासी बीएसएफ जवान शंकर प्रसाद के घर को निशाना बनाया। चोरों ने दो कमरों की बाहर से कुंडी लगाई और फिर तीसरे कमरे में रखी अलमारी से सोने के गहने व हजारों की नकदी चोरी कर ली। सैनिक की पत्नी सरोज ने बताया कि वह बाहर वाले कमरे में सो रही थी जबकि उसका पुत्र मोहित और पुत्रवधू पूनम दूसरे कमरे में सो रहे थे। सरोज ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी आंख खुली तो उसने कमरे के बंद दरवाजों को खोलने का प्रयास किया। सरोज ने बताया कि दरवाजा न खुलने पर उसने दूसरे कमरे में सो रहे अपने बेटे मोहित को फोन किया। सरोज ने बताया कि जब मोहित दरवाजा खोलने के लिए उठा तो उसे दूसरे कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद मिला। इसके बाद उसने अपनी सास को फोन कर मामले से अवगत कराया। सरोज ने बताया कि उसकी सास ने आकर कमरे का दरवाजा खोला। सरोज ने बताया कि चोरों ने दोनों दरवाजों की कुंडी लगाकर कपड़ा भी बांध दिया। इसके साथ लगते मनोज के घर में भी चोर घुसे। मनोज ने बताया कि उसने सुबह उठकर जब सामान संभाला तो उसे करीब 3300 रुपये की नकदी गायब मिली। मनोज ने बताया कि चोरों ने उसके कमरे के दरवाजों को भी बाहर से बंद कर दिया। चोरों ने दीवार फांदकर उसके मकान में एंट्री मारी। इसके अलावा चोर फतेहगढ़ निवासी गुलाब के घर भी घुसे लेकिन यहां वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। वीरवार सुबह सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी रघवीर सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिकों से वारदात और नुकसान के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद पीड़ित मकान मालिकों ने लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन


सैनिक के मकान से गहने किए चोरी
पुलिस को दी शिकायत में सरोज ने बताया कि वीरवार सुबह जब उन्होंने सामान संभाला तो अलमारी में रखी 39 हजार की नकदी सहित तीन सोने की अंगुठियां, दो नथ, आठ जोड़ी पाजेब, दो चांदी की बेल्ट, आठ जोड़ी सोने के टॉप्स व बालियां, 25 चांदी के सिक्के गायब मिले। सरोज ने बताया कि उनके घर से करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लाख की पेमेंट रुकने से बच गया नुकसान
चोरों ने गांव निवासी मनोज के घर से भी करीब 3300 रुपये की नकदी चुरा ली। मनोज ने बताया कि उसने अपनी फसलें बेची हैं। बुधवार को उसकी पेमेंट आनी थी लेकिन किसी कारण यह नहीं आई। मनोज का कहना है कि अगर समय पर यह पेमेंट आ जाती तो चोर इसे भी ले जाते। मनोज ने बताया कि घर से चोरी हुई नकदी की शिकायत उसने पुलिस को कर दी है।

ढाणी फौगाट व महराणा में पहले भी हो चुकी हैं इसी तर्ज पर चोरियां
करीब एक साल पहले ठंड के समय चोर गिरोह ढाणी फौगाट व महराणा में सक्रिय हुआ था। चोरों ने यहां लगातार पांच-छह घरों को अपना निशाना बनाकर लाखों के गहने व नकदी चुराए थे। इन दोनों गांवों में भी वारदात को फतेहगढ़ की तरह ही अंजाम दिया गया था। चोरों ने घरों में चोरी करने से पहले कमरे के दरवाजों को बंद किया और बाहर से कपड़ा भी बांधा ताकि मालिक के जागने पर भागने का समय मिल सके।


वर्जन::
पीड़ित मकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं और जल्द से जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान की बरामदगी करवा देगी। - इंस्पेक्टर रघवीर सिंह, सदर थाना प्रभारी


फोटो 28 शंकर के घर के गेट के बाहर कपड़े से बंद किया गया दरवाजा दिखाते परिजन।
फोटो 29 चोरों द्वारा घर के अंदर का बिखरा हुआ सामान दिखाती सरोज।
फोटो 30 मनोज के घर की चोरों द्वारा खगाली गई अलमारी।
फोटो 31 घरों से करीब 50 मीटर की दूरी पड़े संदूक व अटेची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed