फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पोस्टल चालान न लेने वालों के गिरफ्तारी वारंट जारी करवाएगी पुलिस

पोस्टल चालान न लेने वालों के गिरफ्तारी वारंट जारी करवाएगी पुलिस

Sun, 02 Jul 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
पोस्टल चालान न लेने वालों के गिरफ्तारी वारंट जारी करवाएगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पोस्टल चालान को हलके में लेने वाले वाहन मालिकों की अब खैर नहीं। स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने पोस्टल चालान न लेने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ा कदम उठा दिया है। पुलिस इन्हें हवालात में भेजेगी, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी शुरू कर दी है।
यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से पिछले महीने पोस्टल चालान प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों की नंबर प्लेट के फोटो खींचे जाते और आरटीए आफिस से चालक का एड्रेस लेकर चालक के घर पर ही चालान भेजे जाते हैं। उक्त नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई और महीने भर में करीब 300 चालकों के चालान उनके पते पर भेज दिए। इनमें बहुत से चालान तो चालकों ने भुगत लिए, मगर 45 चालक ऐसे हैं, जिन्होंने डाक कर्मचारी से चालान लेने से ही मना कर दिया। पोस्टल चालान न भुगतने पर चालान के साथ साथ गिरफ्तारी का भी प्रावधान है। इसलिए पुलिस ने इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही का मन बना लिया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टल चालान को लेकर पुलिस गंभीर है। नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिन चालकों ने पोस्टल चालान लेने से मना कर दिया है उनको नोटिस भेजकर उनके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- अब तक 300 चालकों के एड्रेस पर भेजे जा चुके हैं चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed