फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Female student dies after collision with tractor-trolley

Maharajganj News: ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर से छात्रा की मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Female student dies after collision with tractor-trolley
फरेंदा–सिद्धार्थनगर हाईवे स्थित धानी बाजार चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन


कॉलेज में पढ़ने जा रही थी नेहा, मौके पर ही हो गई मौत
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा–सिद्धार्थनगर हाईवे स्थित धानी बाजार चौराहे पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव और गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की अपराह्न करीब दो बजे कोइलाडाड़ गांव की नेहा यादव (22) धानी बाजार स्थित एक टेक्निकल कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। धानी बाजार चौराहे पर फरेंदा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सीमेंट लदी ट्रैक्टर-टॉली ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक छात्रा चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। दो भाई भी हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही धानी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-टॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ बृजमनगंज मदन मोहन मिश्र ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता हैं पीआरडी के जवान

पीआरडी जवान कृष्णनाथ यादव पुत्री नेहा को टेक्निकल डिग्री दिलाना चाहते थे। उसकी असमय मौत के साथ ही यह सपना भी टूट गया। कृष्णनाथ यादव को अनुराधा, मनीषा, नेहा और महिमा नामक चार पुत्रियां और दीपक व रीतेश दो पुत्र रहे। बेटियों में मृतका नेहा तीसरे नंबर पर थी। पांच वर्ष पूर्व कृष्णनाथ यादव के एक दामाद की मौत हो गई थी। अभी वे उस हादसे से पूरी तरह उबर भी नहीं पाएं थे कि होनहार बेटी के अचानक चले जाने की घटना ने परिवार ही नहीं अपितु पूरा गांव स्तब्ध है। नेहा अपने सौम्य व्यवहार के कारण सबकी प्रिय थी। जिस चौराहे पर यह घटना घटी है, वहां पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इस चौराहे पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed