फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   6 माह से गायब छात्र का नहीं मिला सुराग

6 माह से गायब छात्र का नहीं मिला सुराग

Thu, 28 Mar 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
6 माह से गायब छात्र का नहीं मिला सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। करीब छह माह पहले अपने घर से रोहतक कोचिंग लेने के लिए निकले दूबलधन माजरा के छात्र अमन को परिवार व पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी सुराग नहीं लग पाया है जबकि छात्र की बरामदगी के लिए अमन के परिजन मारे-मारे फिर रहे है। इस मामले में अमन के परिजनों ने अमन के लापता होने के बाद ही बेरी के पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। लेकिन मामला दर्ज होने के कुछ माह बाद ही पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई करने की बजाये उल्टा मामले की फाइल को ही बंद कर दिया। लापता छात्र की मौसी कौशल्या के अनुसार अमन पिछले साल अक्टूबर माह की 3 तारीख को अपने घर से रोहतक कोचिंग लेने के लिए गया था लेकिन वह नहीं लौटा। बाद में जब इस बारे में रोहतक स्थित कोचिंग सेंटर के संचालक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अमन उनके पास कोचिंग के लिए पहुंचा ही नहीं। अमन कहां है और वह किस हाल में है इसी चिंता में परिजन काफी परेशान है। परिजनों ने प्रदेश सरकार के मुखिया मनोहरलाल सहित पुलिस के आला अधिकारियों से गुहार लगाई है कि वह इस मामले में परिवार की मदद करें और पुलिस ने अमन की गुमशुदगी को लेकर जो रिपोर्ट दर्ज की थी उसे दोबारा खुलवाकर उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed