फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीआईए की गिरफ्त में आए चोरी के आरोपी का खुलासा, 19 साल की उम्र में कर चुका है चोरी की 1

सीआईए की गिरफ्त में आए चोरी के आरोपी का खुलासा, 19 साल की उम्र में कर चुका है चोरी की 1

Mon, 25 Mar 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीआईए की गिरफ्त में आए चोरी के आरोपी का खुलासा, 19 साल की उम्र में कर चुका है चोरी की 1
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। कबलाना गांव निवासी एक युवक महज 19 साल की उम्र में ही चोरी की 18 वारदात को अंजाम दे चुका है। पिता का साया सिर से उठने के बाद युवक पर निगाह रखने वाला परिवार में कोई नहीं था तो उक्त युवक अपराध के दलदल में धंसता गया। गलत संगत में ऐसा फंसा कि छोटी उम्र में ही बड़ा कारनामा कर डाला। खास बात यह है कि आरोपी ने केवल दो माह में ही 18 वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी दिनेश उर्फ निक्की पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव कबलाना से की गई पूछताछ में हुए खुलासे से एकबारगी तो सीआईए स्टाफ भी हैरान रह गया था। लेकिन जब उसने चोरी की वारदातों का सामान बरामद करवाया तो यकीन आया।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी
सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक झज्जर से चोरी की हुई एक बाइक लिए हुए है। वह चोरीशुदा बाइक के साथ दुलीना से झज्जर की तरफ आ रहा है। जिस पर सक्रिय होते हुए पुलिस टीम द्वारा झज्जर गुरुग्राम रोड पर नाकाबंदी करके दोपहिया वाहनों पर नजर रखी जाने लगी। इसी दौरान शक के आधार पर एक बाइक सवार को काबू किया गया। पूछताछ में बाइक सवार युवक ने अपना नाम दिनेश उर्फ निक्की पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव कबलाना जिला झज्जर हाल देवनगर दिल्ली गेट झज्जर बताया। जब बाइक के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि यह झज्जर शहर के बस अड्डा के क्षेत्र से चोरी की थी।
विज्ञापन


कॉलेज छात्राओं से छीनी छह मोबाइल
आरोपी ने बताया कि उसने मोबाइल छीनने की छह वारदात को अंजाम दिया है। उसने सभी वारदात में कॉलेज छात्राओं को ही निशाना बनाया है। इसके पीछे उसने वजह बताई कि छात्राएं आसानी से शिकार बन जाती थी। वहीं विरोध करने की भी हिम्मत किसी भी छात्रा ने नहीं दिखाई, जिसके लिए उसने हर बार निशाना कॉलेज छात्राओं को ही बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चोरी की 11 वारदात का किया खुलासा
1. 28 फरवरी 2019 को सुनारिया रोड रोहतक से पेट्रोल पंप के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की।
2. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 1 मार्च 2019 को प्रेम वाटिका झज्जर के सामने परचून की दुकान से एक मोटरसाइकिल चोरी चुराई।
3. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 4 मार्च 2019 को सिविल अस्पताल झज्जर के क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की।
4. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 मार्च 2019 को कच्चा बेरी रोड झज्जर शहर के एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी की।
6. करीब सात-आठ दिन पहले आरोपी ने गांव कबलाना से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
7. करीब 15 दिन पहले आरोपी ने गांव भापड़ौदा बस स्टैंड के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की।
8 . करीब आठ-नौ दिन पहले आरोपी ने धर्म पैलेस झज्जर के पास से एक डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी की।
9 .करीब एक माह पहले आरोपी ने अदालत परिसर झज्जर से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
10. करीब डेढ़ महीना पहले आरोपी ने एक मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन कलानौर के पास से चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
11. आरोपी ने करीब 15/16 दिन पहले प्रिया कॉलोनी झज्जर से एक स्कूटी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
12. करीब एक महीना पहले आरोपी ने एक मोटरसाइकिल कानूनगो मोहल्ला झज्जर से चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

चाय की दुकान में की चोरी
आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 मार्च 2019 को गुरुग्राम रोड पुल के पास बनी चाय की दुकान के अंदर से 5000 रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।


पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी शुदा 5 मोटरसाइकिलें व छीने गए छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी द्वारा अंजाम दी गई आपराधिक वारदातों की गहनता से छानबीन की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। छीना झपटी व चोरी के इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही इस गिरोह के अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
योगेश कुमार, सीआईए प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed