{"_id":"5bae8399867a557f02567ed5","slug":"161538163609-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश हत्याकांड: रिमांडवधि पूरी होने के बाद आरोपी शशि को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनेश हत्याकांड: रिमांडवधि पूरी होने के बाद आरोपी शशि को भेजा जेल
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। कलियाणा निवासी दिनेश हत्याकांड के आरोपी शशि की शुक्रवार को रिमांडवधि पूरी हो गई। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने उसे कोर्ट मेंपेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया था और इस दौरान उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किया। हालांकि बाद में पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात में प्रयोग कुल्हाड़ी भी बरामद करवा दी। सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि यह कुल्हाड़ी उसने अपने प्लॉट के समीप रहने वाली एक महिला से लकड़ी काटने के लिए मांगी थी और इसी से शराब के नशे में धुत होकर अपने जिगरी दोस्त दिनेश को मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड का कारण उसने शराब के नशा और दोनों के बीच हुई कहासुनी बताया है। हालांकि आरोपी का कहना है कि नशे में होने के चलते उसके यह याद नहीं है कि कहासुनी किस बात पर हुई।
ज्ञात रहे गत रविवार को कलियाणा निवासी दिनेश का शव पुलिस ने गांव के बाहरी क्षेत्र से बरामद किया था। इस संबंध में मृतक की पत्नी बबली के बयान पर चार नामजद लोगों पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। इस मामले के मुख्य आरोपी शशि को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांडवधि के दौरान वीरवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी उसके प्लॉट से कुछ दूरी पर झाड़ियों से बरामद की थी। सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि आरोपी ने बताया कि यह कुल्हाड़ी उसने पड़ोस की ही एक महिला से लकड़ी काटने के लिए ली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शशि को नशे की अधिकता के चलते ये भी याद नहीं है कि उसकी दिनेश से किस बात पर कहासुनी हुई थी। उन्होंने कहा कि शशि को जेल भेज दिया है लेकिन पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।