{"_id":"5b37d6ad4f1c1b624d8b8e6a","slug":"161530386093-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ
-आर्य नगर में दो मकानों में हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शहर के आर्य नगर स्थित एक मकान में चोरी हो गई। चोर यहां से एक परिवार के सोने चांदी के आभूषण व दूसरे परिवार के 42 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आर्य नगर के निवासी रितुप्रण ने कहा कि 27 जून को वह परिवार सहित पत्नी के मायके सिद्दीपुर में गया था। मकान पर ताला बंद था। जब 29 जून को वह वापस आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी से सोने की दो अंगूठी, चेन, मांग टीका, कानों के टोप्स, गले का हार और चांदी के आभूषणों के अलावा ढाई हजार की नकदी गायब थी। बाद में पता चला कि नीचे रहने वाले सतबीर के यहां भी चोरी हुई है। चोर सतबीर के 42 हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी कर चोरों को गिरफ्तार करे। उधर, सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जाएगी। जल्द ही इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
-