फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एनसीआर माइनर में डूबे चार, बालिका समेत दो की मौत

एनसीआर माइनर में डूबे चार, बालिका समेत दो की मौत

Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
एनसीआर माइनर में डूबे चार, बालिका समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (बहादुरगढ़)।
क्षेत्र से गुजर रही एनसीआर माइनर में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर एक बालिका समेत चार युवक डूब गए। इनमें बालिका और एक युवक की मौत हो गई। जबकि लोगों ने दो युवकों को काफी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के अस्पताल में भिजवा दिया है।
पहली घटना बहादुरगढ़ रोड स्थित एनसीआर माइनर की है। जहां गांव माजरी निवासी 13 वर्षीय करीना खेतों में अपने पिता सुरेश के साथ गेहूं कटाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान करीना को जब प्यास लगी तो वह खेतों के पास ही एनसीआर माइनर की पुलिया पर पानी पीने के लिए चली गई। बताया जा रहा है कि जब वह माइनर किनारे पानी पीने के लिए गई तो उसका पैर फिसल गया और डूब गई। यहां से गुजरने वाले लोगों ने जब करीना को डूबते देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बादली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाने के प्रयास शुरू किए। वहीं, काफी देर तक करीना खेतों में वापस नहीं लौटी तो परिजनों माइनर पर पहुंचे। यहां पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने करीना को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया। करीब दो घंटे बाद करीना के शव को माइनर से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बादली एसडीएम भी पहुंचे। बताया गया है कि मृतका गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना, बादली क्षेत्र में पुलिस चौकी के नजदीक एनसीआर पुल की है। यह घटना दोपहर दो बजे की है। दिल्ली के मुंडका गांव निवासी दीपक, देवाकर और बादली गांव निवासी मनजीत स्कूटी पर माइनर में नहाने के लिए पहुंचे थे। तीनों दोस्तों ने पानी में जाने के बाद शोर मचाया। मगर एक युवक दीपक (19) पानी के अंदर ही डूब गया। जबकि दो युवकों देवाकर और मनजीत के शोर को सुनकर राहगीरों ने बचाव करते हुए बाहर निकाल लिया। डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। जिसे दो घंटे बाद निकाला जा सका। मगर जब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पाकर बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed