फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ महिला चोर गिरोह, पुलिस ने 4 को पकड़ा

त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ महिला चोर गिरोह, पुलिस ने 4 को पकड़ा

Sun, 01 Oct 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ महिला चोर गिरोह, पुलिस ने 4 को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
त्योहारी सीजन के शुरू होते ही महिला चोर गिरोह भी शहर में सक्रिय हो गया है। महिला चोर गिरोह ने शुक्रवार को पलड़ा गांव निवासी रीना का पर्स चुरा लिया था। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब रीना मायके से लौटते समय बस से झज्जर के धौड़ चौक पर उतर रही थी। रीना की शिकायत पर सिटी चौकी पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शनिवार को पुलिस ने चोरी की वारदात अंजाम देने वाली महिलाओं को काबू भी कर लिया।

पलड़ा गांव निवासी रीना ने बताया कि मायके से घर लौटते समय वह झज्जर के धौड़ चौक पर बस से उतर रही थी। इसी दौरान उसके पीछे मौजूद चार महिलाओं ने उसका पर्स चुरा लिया। पर्स में करीब सात हजार रुपये नगदी, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, कैंटीन डिपेंडर कार्ड था। रीना की शिकायत पर महिला पुलिस सक्रिय हुई और चार आरोपी महिलाओं को काबू कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सिरसा जिला निवासी लक्ष्मी, निशा, रानी और खुशबू के तौर पर हुई है। चारों महिलाएं एक ही परिवार से हैं तथा इनका आपस में सास, बहु और मां-बेटी का रिश्ता है। महिला थाना जांच अधिकारी सविता ने बताया कि चारों महिलाओं को धौड़ चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed