फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जेब से आठ हजार रुपये निकालकर तीन दोस्तों ने युवक को नहर में दिया धक्का

जेब से आठ हजार रुपये निकालकर तीन दोस्तों ने युवक को नहर में दिया धक्का

Sat, 22 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
जेब से आठ हजार रुपये निकालकर तीन दोस्तों ने युवक को नहर में दिया धक्का
चरखी दादरी। शीशवाला निवासी एक युवक की वीरवार को नहर में डूबने से मौत हो गई। उसका शव करीब साढ़े तीन घंटे बाद इंद्रा कैनाल से बरामद किया गया। मृतक के पिता ने तिवाला और शीशवाला निवासी तीन युवकों पर उसके बेटे की जेब से आठ हजार रुपये निकालने के बाद उसे नहर में धक्का देने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस बयान में शीशवाला निवासी जगपाल ने बताया कि वह श्रमिक है। उसके तीन संतानें थीं। उसका छोटा बेटा रमेश वीरवार दोपहर तक घर पर था। करीब 12 बजे उनके गांव के एक युवक के साथ तिवाला निवासी दो युवक वहां पहुंचे और उसके बेटे रमेश को अपने साथ ले गए। जगपाल ने बताया कि उन्होंने नहर में नहाकर आने की बात कही और वहां से चले गए। पुलिस बयान में जगपाल ने कथित आरोप लगाए कि उसके बेटे की जेब में आठ हजार रुपये भी थे। आरोपियों ने उसकी जेब से रुपये निकालकर उसे नहर में धक्का देकर फरार हो गए। जगपाल ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद उन्हें मामले का पता चला और इसके बाद परिजन नहर पर पहुंचे। इसके बाद विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और नहर का पानी बंद करवा दिया। जगपाल ने बताया कि करीब 20 मीटर आगे रमेश का शव नहर से बरामद हो गया। वहीं, मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के आरोपों की जांच पुलिस टीम कर रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed