{"_id":"5d0a83278ebc3e29f21378eb","slug":"15609700093-charkhidadri-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्म संचालकों पर कार्रवाई के लिए एसपी से मिले किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्म संचालकों पर कार्रवाई के लिए एसपी से मिले किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। अनाज मंडी से फरार दो फर्मों के संचालक भाइयों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार दोपहर विभिन्न गांवों के किसान एसपी स्मिति चौधरी से मिले। इस दौरान किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और आरोपी फर्म संचालकों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द से जल्द आरोपियों को ट्रेस कर लेगी।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खेड़ी बूरा, चरखी, मानकावास व घसोला गांव के किसन एकत्र होकर लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि उन्होंने अपने पसीने से सिंचित फसल दादरी मंडी में किरोड़ीमल रामकुमार ट्रेडिंग कंपनी और जय दादा गुंसाई ट्रेडिंग कंपनी संचालक भाइयों को बेची थी। किसानों का भुगतान किए बिना ही फर्म संचालक भाई दादरी छोड़कर फरार हो गए। खेड़ी बूरा के किसानों ने बताया कि अकेले उनके गांव के किसानों का करीब सवा करोड़ रुपये का भुगतान फर्म की तरफ बकाया है।
किसान सत्यवान, राजेंद्र, जोगेंद्र, राजबीर, सोमबीर, विरेंद्र, कमल सिंह, कृष्ण, रमेश, दिलबाग, मनोज, बलबीर, दिनेश आदि ने ज्ञापन में बताया कि किसानों से धोखाधड़ी करने वाले फर्म संचालक भाइयों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। इन किसानों ने एसपी से जल्द से जल्द आरोपी भाइयों की गिरफ्तारी करने और किसानों के बकाया भुगतान की अदायगी कराने की मांग की। एसपी से मिलकर बाहर आए किसानों ने बताया कि उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।