{"_id":"6ae8b74ba41c1ef7440cd98a","slug":"two-miscreants-robbed-a-shopkeeper-of-cash-the-accused-are-on-the-run-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113917-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो बदमाशों ने दुकानदार से रुपये लूटे, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो बदमाशों ने दुकानदार से रुपये लूटे, आरोपी फरार
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार नईम अख्तर लूट की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए (मवाना)
- पुलिस दुकान और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। प्रिय टॉकीज के पास महिलाओं के दुपट्टे की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार के साथ सोमवार शाम दो बदमाशों द्वारा धक्का-मुक्की कर गल्ले से नकदी लूट ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला कल्याण सिंह के रहने वाले दुकानदार नईम अख्तर ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि उनकी प्रिय टॉकीज के पास महिलाओं के दुपट्टे की दुकान है। शाम के वक्त वह और उसका साथी हुसैन अहमद दुकान के भीतर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान अचानक दो संदिग्ध युवक पैदल चलते हुए दुकान पर पहुंचे और बिना कुछ कहे दोनों को जोरदार धक्का दे दिया। इसके बाद बदमाशों ने फुर्ती दिखाते हुए दुकान का गल्ला खोला और उसमें रखे लगभग ढाई हजार रुपये निकालकर पैदल ही मौके से भाग गए।
दिनदहाड़े और सरेबाजार हुई इस लूटपाट की घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस दुकान और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामला लूट का नहीं, मारपीट का है।