{"_id":"5d07e2108ebc3e30bb0b31e3","slug":"156079769914-charkhidadri-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक टकराई, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
चरखी दादरी। इमलोटा-बिगोवा रोड पर दो बाइक टकराने से तीन युवक घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक पक्ष के बयान पर दूसरे बाइक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना में आरोपी बाइक चालक को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में इमलोटा निवासी सचिन ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है। अपने चचेरे भाई मोहित के साथ अपाचे बाइक पर सवार होकर बिगोवा की तरफ जा रहा था। जब वे गांव से कुछ दूर पहुंचे तो एक अन्य बाइक चालक ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में हम दोनों और दूसरी बाइक का चालक घायल हो गया। इसके कुछ समय बाद गांव निवासी एक युवक मौके पर पहुंचा और उनको उपचार के लिए गांव के ही क्लीनिक पर ले गया। सचिन का कहना है कि दूसरी बाइक का चालक बिगोवा गांव का रहने वाला है और उसकी लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में अपाचे बाइक सवार की शिकायत पर स्पलेंडर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।