फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बदमाश विकास दलाल का सहयोगी भगत कोसली बाईपास से गिरफ्तार

बदमाश विकास दलाल का सहयोगी भगत कोसली बाईपास से गिरफ्तार

Mon, 27 May 2019 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
बदमाश विकास दलाल का सहयोगी भगत कोसली बाईपास से गिरफ्तार
रोहतक/ झज्जर। सीआईए झज्जर की टीम ने आठ मामलों के वांछित बदमाश प्रदीप उर्फ भगत को शहर के कोसली बाईपास से गिरफ्तार किया है। बदमाश ने साथियों संग मिलकर रोहतक के जसिया के पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध रिवाल्वर, दो कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि 19 मई को द्वारका मोड़ दिल्ली क्षेत्र मेें पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद मौके से फरार हुआ बदमाश प्रदीप उर्फ भगत उर्फ मोनू के बारे में सूचना मिली थी कि वह कोसली की तरफ से बाइक पर झज्जर आ रहा है। सूचना मिलने पर नाका लगाकर शहर के कोसली बाईपास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान आरोपी के पास से एक रिवाल्वर, दो कारतूस तथा बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से गांव कैर थाना जाफरपुर, नजफगढ़ दिल्ली तथा हाल गांव सिद्धिपुर लोवा जिला झज्जर का निवासी है। अवैध हथियार और मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मंदिरों में फरारी काटता रहा आरोपी
द्वारका मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी थी। गोली आर-पार होने के कारण आरोपी किसी अस्पताल में नहीं गया। एक मेडिकल स्टोर से पट्टी व डिटॉल खरीदकर खुद ही घाव की साफ-सफाई करता रहा। आरोपी दो दिन तक अंकित के साथ कार में रहा। बाद में अंकित उसे 21 मई को छोड़कर फरार हो गया तो वह फिर मंदिरों में रहकर समय बीता रहा था। अब कोसली की तरफ से झज्जर आया तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के हत्थे चढ़ने पर आरोपी ने आठ वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदात का किया खुलासा
1. बदमाश ने अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर दिसंबर 2018 में दिल्ली के रोहिणी एरिया से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
2. बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रोहिणी से छीनी हुई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर 25 दिसंबर 2018 को मोनू निवासी बाजितपुर को गाड़ी से टक्कर मारकर गोलियां मारने की वारदात को अंजाम दिया था।
3. आरोपी ने मार्च 2019 में अपने सहयोगी बदमाश विकास दलाल व अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से हथियारों के बल पर एक स्विफ्ट गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
4. बदमाश ने मई 2019 में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मित्राउ दिल्ली के एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
5. आरोपी ने 10 अप्रैल 2019 को बदमाश विकास दलाल व अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव जसिया के एरिया में स्थित एक पेट्रोल पंप पर हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
6. आरोपी ने 10 अप्रैल 2019 को ही बदमाश विकास दलाल व अन्य साथियों के साथ मिलकर एक स्विफ्ट गाड़ी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर चांदी पेट्रोल पंप रोहतक से हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
7. 10 अप्रैल 2019 को ही बदमाश विकास दलाल व अन्य साथियों के साथ मिलकर एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर जुलाना जिला जींद के इलाके के एक पेट्रोल पंप पर हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

8. आरोपी प्रदीप उर्फ भगत ने 19 मई 2019 को अपने साथी विकास दलाल व अंकित सांपला के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका मोड़ पर गोलियां मारकर प्रवीण उर्फ गोलू की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में विकास दलाल की मौत हो गई और वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उसके बाद अपने दूसरे साथी अंकित के साथ स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed