{"_id":"5ce5ae4fbdec2207410e7450","slug":"155855629113-bahadurgarh-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर टकराए दो ट्रालों में लगी आग, एक चालक जिंदा जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केएमपी पर टकराए दो ट्रालों में लगी आग, एक चालक जिंदा जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। गांव आसौदा में केएमपी पर मंगलवार की रात दो ट्रालों में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में एक ट्राला चालक केबिनेट से बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। दूसरे चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में पुलिस ने आगे चल रहे ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मोहम्मद इजहारुल निवासी देवकाली जिला दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। 33 वर्षीय मोहम्मद इजहारुल ट्राला चालक था। मंगलवार को करनाल से माल लोड कर गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ। रात करीब 12 बजे केएमपी पर पहुंचा तो यहां आगे चल रहे एक एक ट्राले से उसके ट्राले की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद वह केबिनेट में फंस गया। इसी दौरान उसके ट्राले का सीएनजी कनेक्शन कट गया और आग लग गई। इस दौरान इजहारुल बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। दूसरे ट्राले में भी आग लग गई, उसके चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई।
पुलिस के पहुंचने तक जल चुका था चालक
करीब एक घंटे बाद यह सूचना आसौदा थाना पुलिस को मिली। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौके पर आग बुझाने पहुंची। जब तक पुलिस वहां पहुंचती जल चुका था। आग बुझी तो पुलिस ने जले शव के अवशेष एकत्रित किए। कैंटर में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान हो पाई। वहीं दूसरे ट्राले का चालक मौके से गायब था।
गठड़ी में बांधकर लाना पड़ा शव
मृतक इजहारुल दो बेटियों का पिता था। परिजन उसके शरीर के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। दरअसल, हादसे में इजहारुल का शव पूरी तरह से जल गया था। शव के अवशेषों को गठड़ी में बांधकर पुलिस बहादुरगढ़ के अस्पताल तक लाई। यहां बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक लगाए ब्रेक तो हुआ हादसा
केएमपी पर वाहन तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। बताते हैं कि रात को भी कुछ बड़े वाहन एक लाइन में गति में चल रहे थे। आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लिए तो पीछे चल रहा इजहारुल ट्राले पर नियंत्रण नहीं कर सका और टक्कर हो गई। दोनों वाहन सीएनजी के थे। क्षेत्र में पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं। गत 22 फरवरी की रात को सेक्टर 9 बाईपास मोड़ पर बस से टक्कर लगने पर हाइवा में आग लग गई थी। इस हादसे में केबिनेट में फंसा यूपी का निवासी बॉबी सिंह जिंदा जल गया था। इससे पहले 17 सितंबर 2017 को पीडीएम फ्लाईओवर के पास एक ट्रक व कार की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में कार चालक छारा निवासी जगबीर की मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
राजकुमार, जांच अधिकारी, आसौदा थाना।