फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जहाजगढ़ गांव के जोहड़ में डूबने से महिला की मौत

जहाजगढ़ गांव के जोहड़ में डूबने से महिला की मौत

Fri, 15 Feb 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
जहाजगढ़ गांव के जोहड़ में डूबने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। गांव जहाजगढ़ में पक्षियों को दाना डालने गई महिला का पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गई। इस कारण तालाब में डूबने से महिला की मौत हो गई। आनन-फानन में महिला को झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना बेरी थाने में दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस नागरिक अस्पताल झज्जर पहुंची ओर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागजी कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जहाजगढ़ निवासी सुषमा पत्नी शांतिस्वरूप हर रोज गांव के जोहड़ के पास बने तालाब में पक्षियों को दाना डालने के लिए जाती थी और वीरवार को महिला पक्षियों को दाना डालने गई हुई थी और पैर फिसल गया। इसके कारण महिला तालाब में गिर गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस बारे में जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव जहाजगढ़ की महिला सुषमा का पैर फिसलने से तालाब में गिर जाने से मौत होने की सूचना मिली थी। महिला के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed