फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शादी समारोह में चली गोली, युवक के कंधे में जा लगी

शादी समारोह में चली गोली, युवक के कंधे में जा लगी

Tue, 29 Jan 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में चली गोली, युवक के कंधे में जा लगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बाढड़ा रोड स्थित एक गांव में रविवार रात शादी समारोह में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। गोली नीमड़ी निवासी एक युवक के कंधे में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एक निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। घायल के पुलिस बयान सोमवार देर शाम तक दर्ज नहीं हो पाए थे। वहीं, पुलिस ने अपने स्तर पर घटना का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार बाढड़ा रोड स्थित एक गांव में रविवार को सोनीपत के खरखौदा से बारात आई हुई थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति से गोली चल गई जो कि नीमड़ी निवासी प्रदीप के कंधे में जा लगी और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके तुरंत बाद उसके साथियों ने उसे संभाला और उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गोली गलती से चली या फिर किसी झगड़े में चलाई गई, इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह को घायल प्रदीप के बयान लेने पीजीआई भेजा गया है। वहीं, जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल घायल के पुलिस बयान दर्ज नहीं हो पाए है। इस समय वह बयान देने की हालत में नहीं है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और उसी के अनुरूप पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed