फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ममेरे भाईयों की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

ममेरे भाईयों की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 12 Jan 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
ममेरे भाईयों की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। कलियाणा रोड पर एक पिकअप डाला ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ममेरे भाइयों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा पीजीआई में उपचाराधीन है। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर पिकअप चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में झुंझुनू जिले के हंसास की ढाणी निवासी संदीप ने बताया कि उसके चाचा का बेटा पवन और बुआ का लड़का राकेश बाइक पर सवार होकर चरखी दादरी के गांव साहुवास अपनी रिश्तेदारी में आए थे। संदीप ने बताया कि वह दूसरी बाइक पर उनके पीछे चल रहा था। जब वो कलियाणा राड स्थित एक होटल के समीप पहुंचे तो उसकी बाइक के आगे चल रहे पवन और राकेश की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप डाला ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना में घायल अपने दोनों भाईयों को लेकर वह सिविल अस्पताल पहुंचा। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस बयान में संदीप ने बताया कि पीजीआई ले जाते समय उसके चाचा के बेटे पवन ने दम तोड़ दिया जबकि बुआ के बेटे राकेश का उपचार पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने संदीप के बयान पर कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और पिकअप चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed