{"_id":"5b143c344f1c1b634d8b49b9","slug":"151528052788-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बैंक कॉलोनी निवासी एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों के बयान पर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित के तौर पर हुई है। अमित ने सेामवार को संदिग्ध परिस्थितियों में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने देखा तो उसे संभाला और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक डीटीसी में अनुबंध पर कार्यरत था और दो बच्चों का पिता था। उसने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगला या इसके पीछे कोई और कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।