{"_id":"59de72194f1c1bcf538b6daf","slug":"151507750425-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुबाड़े में बंधी भैंस चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुबाड़े में बंधी भैंस चोरी
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुबाड़े में बंधी भैंस चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव आदमपुर निवासी पशुपालक की पशुबाड़े में बंधी एक भैंस चोरी हो गई। पीड़ित पशुपालक ने इसकी शिकायत आदमपुर पुलिस चौकी को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव आदमपुर निवासी मान सिंह ने बताया कि उसने सड़क नजदीक अपने खेतों में ही पशुबाड़ा बनाया हुआ है। वहां उसने अपनी भैंसें बांधी हुई थी। मंगलवार देर रात अज्ञात लोग उसकी भैंस को पिकअप डाला में लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों को पिकअप में भैंस चढ़ाते कुछेक ग्रामीणों ने देखा था। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि ग्रामीणों के आने के डर से वो एक भैंस ही लेकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत आदमपुर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र डबास को दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।