फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घर से लाइसेंसी हथियार चोरी

घर से लाइसेंसी हथियार चोरी

Fri, 09 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
घर से लाइसेंसी हथियार चोरी
घर से लाइसेंसी हथियार चोरी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के गांधी चौक निवासी एक व्यक्ति के घर से लाइसेंसी हथियार चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में शहर थाना पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांधी चौक निवासी गणेशीदास ने बताया कि उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है, जो उसने शहर के छिल्लर गन हाउस से छह माह पहले ही खरीदा था। दो दिन पहले घर में रखा लाइसेंसी रिवाल्वर अचानक गायब हो गया। गणेशीदास के अनुसार वह उसे घर में हर जगह पर तलाश चुके हैं, मगर वह नहीं मिला। उसने शक जताया कि कोई अज्ञात शख्स उसके लाइसेंसी रिवाल्वर को चुराकर ले गया। पुलिस ने गणेशीदास की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed