फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डाक्टर ने किया पेशेंट को डिस्चार्ज, कांग्रेसी नेता ने कारण पूछा तो हुआ विवाद, चली गोली

डाक्टर ने किया पेशेंट को डिस्चार्ज, कांग्रेसी नेता ने कारण पूछा तो हुआ विवाद, चली गोली

Tue, 21 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर ने किया पेशेंट को डिस्चार्ज, कांग्रेसी नेता ने कारण पूछा तो हुआ विवाद, चली गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गर्भवती महिला को डिस्चार्ज करने को लेकर रविवार की रात को दिल्ली रोड स्थित संजीवनी अस्पताल में विवाद गरमा गया। यहां डॉक्टर ने कांग्रेसी नेता की गर्भवती पत्नी को डिस्चार्ज कर दिया, नेता ने डॉक्टर से कारण पूछा तो संतुष्टिजनक जवाब न मिलने से दोनों के बीच फोन पर बहस हो गई। बीच बचाव के लिए आए अस्पताल के बाउंसर के साथ भी हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में गोली चल गई, जिसमें बाउंसर बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविवार रात करीब सवा 9 बजे कांग्रेस नेता प्रदीप लडरावन पत्नी के इलाज के लिए रोहतक-दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में आया। यहां रिसेप्शन पर उसने लेडीज डाक्टर से फोन पर बात की। बात करते-करते उसका डॉक्टर से विवाद हो गया। इस दौरान अस्पताल के बाउंसर कृष्ण ने विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई और इसी हाथापाई के बीच प्रदीप से गोली चल गई। बाउंसर कृष्ण बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

बाउंसर की शिकायत पर केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण ने कहा कि प्रदीप लेडी डाक्टर को फोन पर गालियां दे रहा था। समझाना चाहा तो प्रदीप ने मेरे साथ ही गाली गलौच शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देने के बाद उसने मुझ पर फायर कर दिया। मैंने पिस्तौल पर हाथ मार दिया, इसलिए उसका निशाना चूक गया। उधर, सिटी पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाउंसर ने किया झगड़ा : प्रदीप
कांग्रेसी नेता प्रदीप लडरावन ने कहा कि उसकी गर्भवती इस अस्पताल में भर्ती थी। उसे डाक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया। उसने रात को फोन पर डाक्टर से डिस्चार्ज करने का कारण पूछ तो उन्होंने संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। इसी बीच बाउंसर ने उससे झगड़ा कर दिया। गोली हाथापाई में चली है, जानबूझ कर नहीं चलाई। इस मामले में उन्होंने अस्पताल के खिलाफ उच्चाधिकारियों को शिकायत कर दी है। प्रदीप ने बताया कि गर्भवती पत्नी को डिस्चार्ज कराने के बाद वो दिल्ली के एक अस्पताल ले गया, जहां पर डिलिवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई।


प्रदीप की पत्नी को डिस्चार्ज करने की सारी खानापूर्ति पूरी कर दी गई थी। उस समय तो प्रदीप कहीं चला गया। बाद में आया तो बेवजह फोन पर डाक्टर के साथ बहस कर दी।

विक्की शर्मा, मैनेजर, ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल

चुनाव भी लड़ चुका है
प्रदीप लडरावन हरियाणा यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव है। इसने पिछली योजना में जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था। बहसबाजी, झगड़े और गोली चलने तक की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में प्रदीप के हाथ में पिस्तौल दिखाई पड़ रही है।

की जा रही है जांच : एसएचओ
बाउंसर कृष्ण की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
जसवीर सिंह, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed