{"_id":"5b10404e4f1c1b986e8b5a40","slug":"141527791694-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक निवासी व्यक्ति का शव रावलधी नहर से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक निवासी व्यक्ति का शव रावलधी नहर से बरामद
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के व्यक्ति का शव रावलधी नहर से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। नहाते समय नहर में डूबे रोहतक निवासी एक व्यक्ति का शव वीरवार दोपहर रावलधी नहर से बरामद हुआ है। सदर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मामले की जानकारी रोहतक पुलिस को दे दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर सदर थाना पुलिस को लोहारू कैनाल में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसानों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान जांच करने पर मृतक की शिनाख्त रोहतक की दुर्गा कॉलोनी निवासी धर्मबीर के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि धर्मबीर गत 29 मई को नहाते समय नहर में डूब गया था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवाकर मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।