फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गबन करने पर बीडीपीओ व पूर्व महिला सरपंच सहित चार पर केस दर्ज

गबन करने पर बीडीपीओ व पूर्व महिला सरपंच सहित चार पर केस दर्ज

Fri, 20 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गबन करने पर बीडीपीओ व पूर्व महिला सरपंच सहित चार पर केस दर्ज
पूर्व सरपंच और बीडीपीओ ने मृतक मजदूर को दी मनरेगा मजदूरी
विज्ञापन

बाढड़ा। मनरेेगा स्कीम के तहत सरकारी राशि का गबन करने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने चांदवास गांव की पूर्व महिला सरपंच सहित बीडीपीओ व दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गबन का खुलासा गांव निवासी रामभगत द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना के आधार पर हुआ है।
रामभगत ने बाढड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2010 में गांव में करवाए गए विकास कार्यों की आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी थी। इसमें सामने आया कि तत्कालीन महिला सरपंच राजबाला चांदवास गांव के ताराचंद को चार मार्च 2010 से 14 मार्च 2010 तक मनरेगा के तहत दिहाड़ी करते हुए दिखाया गया है। जबकि उसकी मौत 22 जनवरी 2010 को हो चुकी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व सरपंच राजबाला, एपीओ विनोद शर्मा, कर्मवीर सिंह सहायक व नरेश छिक्कारा बीडीपीओ बाढड़ा ने भी गबन में मदद करते हुए बिल पास कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि तहत करीब 1510 रुपये का गबन किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पूर्व सरपंच व बीडीपीओ सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच बाढड़ा एसडीएम द्वारा की गई तो गबन के आरोप सही निकले। उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस को भी अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी जिसमें पंचायत स्तर पर गलत रिकॉर्ड तैयार कर गबन करने के बिंदु को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed