{"_id":"5a4d37264f1c1b5c248b62d1","slug":"141515009830-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस थाने के पास दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस थाने के पास दुकान में चोरी
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
चोर सदर पुलिस थाना से चंद कदम दूरी पर स्थित एक किरयाणा एवं मोबाइल स्टोर का शटर उखाड़कर मोबाइल फ्लेक्सी व परचून का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दयानंद नगर निवासी मुकेश की रोहतक-दिल्ली रोड पर सदर थाना से कुछ दूरी पर किरयाणा और मोबाइल आदि सामान की दुकान है। इसके संचालक मुकेश ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को वह अपनी दुकान अच्छी तरह से बंद करके गया था। बुधवार की सुबह करीब सवा 6 बजे जब दुकान पर आया तो देखा कि शटर उखड़ा हुआ था और अंदर दुकान में सामान बिखरा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो यहां रखी पांच कंपनियों की फ्लेक्सी के अलावा कुछ अन्य सामान, लगभग दो हजार की नकदी व किरयाणा का अन्य कीमती सामान गायब था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू की। मुकेश ने बताया कि उसकी दुकान में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है।
सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।
दरअसल, सदर थाने के पास बीते दो महीनों में यह चोरी की पांचवीं वारदात थी। नवंबर माह में थाने के साथ सटे एक जवेलरी शोरूम में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इन तमाम वारदातों में से अभी तक एक भी नहीं सुलझ पाई है। बार-बार होती चोरी की घटनाओं से यहां के दुकानदारों में भी रोष है। मुकेश ने कहा कि उनकी दुकान मेन रोड पर है। इसके बावजूद भी चोरी होना यह दर्शाता है कि पुलिस पेट्रोलिंग सही नहीं हो रही। जब पुलिस थाने के पास ही चोरियां हो रही हैं, तो बाकी क्षेत्र की व्यवस्था तो राम भरोसे ही है।
विज्ञापन
वर्जन
शहर पुलिस थाने के कार्यवाहक एसएचओ तेलूराम ने कहा कि दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।