{"_id":"5a2463224f1c1b71548c0f1b","slug":"141512334114-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के जेई के खाते से उड़ाए 59 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम के जेई के खाते से उड़ाए 59 हजार
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शातिरों ने धोखाधड़ी कर बिजली निगम के एक जेई के खाते से करीब 59 हजार रुपये निकाल लिए। जेई अब पैसों की बरामदगी व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने व बैंक के चक्कर काट रहा है। मगर कहीं से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा। बिजली नगम में जेई के पद पर कार्यरत बुपनिया निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका एसबीआई बैंक में खाता है। गत 29 नवंबर को उसके बेटे संजीव ने शिव चौक स्थित एटीएम से 6 हजार रुपये निकलवाए थे। उस समय उसके खाते में कुल 27 हजार रुपये थे जिसमें 6 हजार रुपये उसके बेटे ने निकलवा लिए। इसके बाद 1 दिसंबर को उसके खाते में करीब 38 हजार रुपये वेतन के आए थे। आरोप है कि उसके खाते से पांच बार दस-दस हजार एक बार, आठ हजार व एक हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। इसी तरह से उसके खाते से करीब 59 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसका पता उन्हें तब लगा जब कई मैसेज पैसे निकलने के आए। इस संबंध में वह पुलिस को भी अवगत करा चुके हैं। मगर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया था।