{"_id":"5a00cd784f1c1b72548bb511","slug":"141510002040-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार बारातियों ने ट्राला चालक के साथ की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो सवार बारातियों ने ट्राला चालक के साथ की मारपीट
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो सवार बारातियों ने ट्राला चालक से की मारपीट
बौंदकलां।
दादरी रोहतक मुख्य मार्ग पर बोलेरो सवार कुछ युवकों ने राजस्थान जा रहे ट्राला चालक को पीट दिया। ग्रामीणों ने बोलेरो सवार बारातियों से ट्राला चालक को छुड़वाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे एक बोलेरो सवार युवकों ने बस स्टैंड पर ट्राला चालकों को जबरन रुकवा लिया और मारपीट करने लगे। बस स्टैंड पर स्थित ग्रामीणों ने बीच बचाव करके ट्राला चालक को युवकों के चंगुल से छुड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बोलेरो सवार युवकों का कहना है कि वे सोनीपत के गांव जागसी से आए हैं और चरखी दादरी के समीपवर्ती गांव में बारात में शरीक होने जा रहे है। युवकों ने आरोप लगाया कि ट्राला चालक ने उनकी बोलेरो को साइड मारी है। उन्होंने बताया कि इससे उनकी बोलेरो पलट गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने ट्राला चालक का पीछा किया है। पुलिस ने इस मामले में ट्राला चालक और बारातियों से पूछताछ शुरू कर दी थी।