फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छह मोस्ट वांटेड बने एक लाख के इनामी, केके मर्डर में शामिल हैं सेठी गैंग के शूटर

छह मोस्ट वांटेड बने एक लाख के इनामी, केके मर्डर में शामिल हैं सेठी गैंग के शूटर

Tue, 23 Apr 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
छह मोस्ट वांटेड बने एक लाख के इनामी, केके मर्डर में शामिल हैं सेठी गैंग के शूटर
झज्जर। पुलिस के लिए सिरदर्द बने केके गुलिया, अजय उर्फ डंका हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों सहित छह पर एसएसपी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। एसएसपी ने सभी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा है। एक लाख के इनामी बदमाश बनने वालों की लिस्ट में झज्जर शहर की छारा चुंगी निवासी रवि पुत्र बलवान, बसोदी गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र जिले सिंह, सोनीपत जिले के पलड़ा गांव निवासी अक्षय पलड़ा पुत्र अजीत, नाहरा गांव निवासी पवन उर्फ पहलवान उर्फ तोतला पुत्र चंद राम, गांव दुल्हेड़ा निवासी सचिन उर्फ भांजा उर्फ कन्नू पुत्र युद्धवीर ज्ञान सिंह, मेहंदीपुर डाबौदा गांव निवासी सचिन उर्फ पैंदा पुत्र कर्मबीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग करता है सेठी गैंग
भोंडसी जेल में बंद बदमाश नरेश उर्फ सेठी गैंग के चारों सदस्यों घटना को अंजाम देते समय ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं। हर मर्डर में गैंग के शूटर दस से अधिक फायर करते हैं। केके गुलिया मर्डर में सेठी सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन चार लोग अभी भी फरार हैं। जिन पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ है। केके मर्डर में अभी रवि, राजकुमार, अक्षय पलड़ा, पवन उर्फ पहलवान उर्फ तोतला अभी फरार हैं।
विज्ञापन


डंका व पूर्व सरपंच मर्डर में भी इनाम घोषित
6 फरवरी 2019 को आईटीआई चौक के पास बहादुरगढ़ शहर में अजय उर्फ डंका निवासी गांव मांडोठी की गोलियां मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्या की वारदात में अति वांछित सचिन उर्फ भांजा उर्फ कन्नू पुत्र युद्धवीर ज्ञान सिंह निवासी गांव दुल्हेड़ा तथा 28 मार्च 2019 को गांव डाबौदा कलां के पूर्व सरपंच सतबीर सिंह की हत्या में अति वांछित दोषी सचिन उर्फ पैंदा पुत्र कर्मबीर सिंह निवासी गांव मेहंदीपुर डाबोदा थाना सदर बहादुरगढ़ जिला झज्जर को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबर पर दी जा सकती है सूचना
मोस्ट वांटेड बदमाशों को पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी ने आमजन से स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि उपरोक्त अति वांछित आरोपियों के संबंध कोई भी सूचना मोबाइल नंबर 8930500203, 8930500601, 8930500602, 8930500604, 8930500609, 8930500619, 8930500677 पर दी जा सकती है।


मोस्ट वांटेड बदमाशों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया है। इनामी बदमाशों को पकड़वाने में आमजन का सहयोग आवश्यक है। इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करना चाहिए।
अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed