फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आग से झुलसी महिला ने पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

आग से झुलसी महिला ने पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Thu, 14 Mar 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी महिला ने पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। कस्बा बाढड़ा में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में तीन महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में महिला साहब कौर आग से झुलस गई थी। मृत्यु पूर्व महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उसका पति बाहर गया हुआ था। महिला ने मृत्यु पूर्व पुलिस बयान में कहा कि उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर कुछ महिलाओं ने उसके शरीर पर तेल छिड़कर उसे आग लगा दी। इसी बीच मौके पर उसका लड़का आ पहुंचा उसने महिला के शरीर पर लगी आग को बुझाया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में महिला की मौत हो गई है। बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि पीजीआई से महिला की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस रोहतक पीजीआई भेजी गई है। पुलिस ने इस संबंध में तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed