{"_id":"5c100dcbbdec22418644f723","slug":"131544555979-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊण पंप हाउस प्रकरण के आरोपी गिरोह ने ही समसपुर एसटीपी और बिरही कलां पंप हाउस पर भी की थी लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊण पंप हाउस प्रकरण के आरोपी गिरोह ने ही समसपुर एसटीपी और बिरही कलां पंप हाउस पर भी की थी लूट
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनी सोनी
चरखी दादरी। ऊण पंप हाउस पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों के पकड़ में आने के बाद जिले में एक साल में हुई दो और वारदातें ट्रेस आउट हो गई हैं। आरोपियों ने रिमांड की अवधि के दौरान कबूल किया कि समसपुर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) पर भी उन्होंने फरवरी माह में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले उन्होंने बिरही पंप हाउस पर भी दिसंबर माह में लूट की थी। आरोपियों के कबूलनामे और एक दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। ऊण लूट कांड में शामिल गिरोह के तीन सदस्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
पांच दिसंबर को ऊण पंप हाउस कर्मचारी नरेश ने बाढड़ा थाना पुलिस को शिकायत सौंपी थी। पंप हाउस कर्मी ने बताया था कि रात के समय वह एक अन्य ग्रामीण के साथ पंप हाउस पर मौजूद था और इसी दौरान दरवाजा खोलकर पांच-छह युवक अंदर घुस आए। वे पिस्तौल और डंडे लिए थे। उन्होंने गन प्वाइंट पर दोनों को बंधक बना लिया। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक को तो काबू कर लिया गया जबकि उसके बाकी पांच साथी भागने में कामयाब रहे। शिकायतकर्ता ने बताया था कि इससे पहले उन्होंने यहां रखे ट्रांसफार्मर की क्वाइल भी निकाल ली थी लेकिन ग्रामीणों के आने पर वह इन्हें छोड़कर भाग खड़े हुए। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी रत्ना सहित क्वालिस गाड़ी और अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने रत्ना को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने अन्य साथियों के बारे में कुछ जानकारी पुलिस को दे दी। स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो अन्य आरोपी जींद निवासी प्रकाश उर्फ काला व भूरावास निवासी रामपाल उर्फ काला को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों ने बताया कि इससे पहले वो बिरही कलां पंप हाउस और समसपुर एसटीपी पर भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
तीनों वारदातों में कर्मियों को बनाया था बंधक
दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ऊण पंप हाउस के अलावा उन्होंने एसटीपी और बिरही कलां पंप हाउस लूट कांड में भी कर्मियों को बंधक बनाया था। आरोपियों ने बताया कि तीनों वारदातों में उन्होंने कर्मचारियों पर गन तानीं और इसके बाद लूट की वारदातों को अंजाम दिया। तीनों वारदातों में उनका तरीका एक जैसा ही रहा। आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद वो लूट का सामान जींद ले जाते थे। स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि फिलहाल गिरोह के तीन सदस्य पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनके पकड़ में आने के बाद उनसे भी इस संबंध में जानकारी हासिल की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वो लूट के सामान को कहां बेचते थे।
विज्ञापन
तालाब से मछलियां और भेड़-बकरियां भी चुराता है गिरोह
स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गिरोह में कई सदस्य है। अनुमान है कि गिरोह में 20 से अधिक लोग शामिल है। यह गिरोह तालाब से मछलियां और चरवाहों की भेड़-बकरियां भी चुराता है। मछलियां व भेड़-बकरियों के काम में कमाई कम होने पर गिरोह सदस्य सरकारी संपत्तियों को अपना निशाना बनाने लगे। पुलिस गिरोह के सदस्यों की संख्या का पता लगाने का भी प्रयास कर रही है।
पुलिस ने आरोपी जींद निवासी प्रकाश उर्फ काला और भूरावास निवासी रामपाल उर्फ काला को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उन दोनों को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। आरोपियों ने समसपुर एसटीपी और बिरही कलां पंप हाउस पर लूट की वारदात भी कबूल कर ली है। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सूरजभान, बाढड़ा थाना प्रभारी