फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   क्रशर पर गाड़ी सवारों ने मचाया उत्पात, मारपीट कर गन प्वाइंट पर छीन ले गए 50 हजार

क्रशर पर गाड़ी सवारों ने मचाया उत्पात, मारपीट कर गन प्वाइंट पर छीन ले गए 50 हजार

Mon, 03 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
क्रशर पर गाड़ी सवारों ने मचाया उत्पात, मारपीट कर गन प्वाइंट पर छीन ले गए 50 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। खेड़ी बत्तर क्रशर जोन स्थित एक क्रशर पर शनिवार रात पांच युवकों ने उत्पात मचाया। उन्होंने क्रशर संचालक और मुंशी सहित श्रमिकों से भी मारपीट की और गन प्वाइंट पर 50 हजार रुपये छीन लिए। देर रात ही क्रशर संचालक ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी भी की लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
खेड़ी बत्तर निवासी संजय सांगवान ने बताया कि वो अपने भाई विनय सहित खेड़ी क्रशर जोन में महादेव स्टोन क्रशर चलाता है। शनिवार को क्रशर मुंशी मनीष, उसका भाई विनय और कुछ श्रमिक क्रशर पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे एक गाड़ी में सवार होकर चार-पांच युवक क्रशर पर पहुंचे। डंडे व धारदार हथियारों सहित पिस्तौल से लैस थे। उक्त युवकों ने आते ही मारपिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मुंशी मनीष व श्रमिकों सहित अंदर सो रहे विनय की पिटाई की गई। इसमें विनय को सिर में गंभीर चोट लगी। संजय का कहना है कि हमलावरों ने पिस्तौल की बट से भी हमला किया और इसके बाद गन प्वाइंट पर 50 हजार की नकदी छीन ली। घटना की सूचना तुरंत उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए पहुंचे गई। संजय ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार के लिए नाकाबंदी भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस क्रशर संचालक के आरोपों की जांच करेगी और इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलबीर सिंह, कार्यवाहक, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed