फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फंदा लगा व्यक्ति ने दी जान

फंदा लगा व्यक्ति ने दी जान

Fri, 01 Mar 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
फंदा लगा व्यक्ति ने दी जान
मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में रहने वाले एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। मृतक की पहचान मुन्नालाल अनुरागी के रूप में हुई है। मुन्नालाल माल ढोने वाली रिक्शा चलाता था। बुधवार की शाम को उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी और बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। घर पर कोई नहीं था। इस दौरान मुन्नालाल ने घर में ही फंदा लगा लिया। बच्चे ट्यूशन से लौटे तो पिता को फंदे पर लटका देख उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मामले के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि परिजनों की मानें तो मुन्नालाल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed